Advertisement
जागरुक रहकर किसान उठाएं योजनाओं का लाभ : शेखावत

सहायक निदेशक (जनसंपर्क) कुमार अजय ने कहा कि फसल बीमा योजना अंचल के किसानों के लिए वरदान साबित हुई है क्योंकि यहां की भौगोलिक परिस्थितियां और मौसम किसान और किसानी के अक्सर खिलाफ रहते हैं। ऎसे में फसल बीमा योजना उस नुकसान की कुछ भरपाई करने का काम करती है। उन्होंने कहा कि किसान जितना मजबूत होगा, उतना ही देश व समाज मजबूत होगा, इसी सोच के साथ सरकार किसानों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है।
रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के जिला प्रतिनिधि सुनील कुमार ने फसल बीमा से संबंधित जानकारी किसानों को दी और बताया कि टोल मुक्त 1800 102 4088 तथा 1800 180 1551 पर कॉल कर किसानों द्वारा फसल बीमा योजना के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। सामाजिक कार्यकर्ता महावीर नेहरा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए ग्राम पंचायत में हुए विकास कायोर्ं की जाकनारी दी। कृषि पर्यवेक्षक कर्मवीर गोदारा ने आभार जताया।
इस दौरान बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के मैनपाल सिंह, बैंक मैनेजर मुकेश चाहर, कृषि अधिकारी सोमवीर पूनिया, ग्राम सेवा सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष परमेश्वर लाल दर्जी, उप सरपंच पूरण सिंह शेखावत, पटवारी पूजा मीणा, ग्राम विकास अधिकारी मुकेश, कनिष्ठ सहायक सत्यप्रकाश मीणा, पोस्ट मास्टर कनिका सिहाग, कृषि रामप्रताप कस्वां, हाजी युसुफ अली, इस्माइल खान, गुमानाराम मांझू, रेवंतसिंह राठौड़, बन्ने खान, सुगनाराम मांझू, विद्याधर राहड़, ईश्वर राम बरड़, नेमिचंद जांगिड़, सुखलाल सिहाग, पतराम ढाका, शीशपाल ढाका, आजम खां, करणीसिंह तंवर, चेतराम राहड़, मुकारब खान, बीरबल नोखवाल, संजय दर्जी, विजय कुमार मुनडिया, महेंद्र दानोदिया, खुशी काजी, प्रेमसिंह, प्रेमप्रकाश उपाध्याय, गुलाम हुसैन मनियार, छोटूराम मेघवाल, गिरधारी बरड़, उमर खान, रामसिंह तंवर, फारूक अली, अजय जांगिड़, मूलचंद बरड़, मूलचंद प्रजापत, रतनसिंह तंवर, खुशी मोहम्मद काजी, विक्रम भाखर, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चूरु
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


