Farmers jam in protest against agricultural bills in UP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 7:11 pm
Location
Advertisement

यूपी में कृषि विधेयकों के विरोध में किसानों का चक्का जाम, देखें तस्वीरें

khaskhabar.com : शुक्रवार, 25 सितम्बर 2020 12:21 PM (IST)
यूपी में कृषि विधेयकों के विरोध में किसानों का चक्का जाम, देखें तस्वीरें
लखनऊ । केंद्र सरकार की ओर से संसद में पारित कृषि विधेयकों के खिलाफ शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के किसान सड़क पर उतरकर चक्का जाम कर रहे हैं। विशेष तौर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विधेयकों के विरोध को लेकर सक्रियता तेज है। हालात को देखते हुए तमाम राजनीतिक दलों की सक्रियता भी बढ़ गई है। प्रदेश में सपा और कांग्रेस इस मसले पर सरकार को घेरने की जुगत में है। किसानों के चक्का जाम के समर्थन में समाजवादी पार्टी भी सभी जिलों में धरना-प्रदर्शन कर रही है। वहीं, कांग्रेस 28 सितंबर को विधानभवन का घेराव करेगी और शुक्रवार से 31 अक्तू बर तक किसानों को जागरूक करने का महाभियान चलाएगी।

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेष उपाध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा ने बताया, संसद में पास हुए किसान बिल का विरोध शुक्रवार को किया जाएगा। इस दौरान सड़क पर किसान उतर कर विरोध करेंगे। चक्का जाम के दौरान एम्बुलेंस, सेना की गाड़ी या किसी खास काम से जा रहे व्यक्तियों को नहीं रोका जाएगा। अगर सरकार विधेयक वापस नहीं लेगी तो आन्दोलन आगे जारी रहेगा।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिला इकाइयों को कृषि एवं श्रम कानूनों के विरोध में डीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इन कृषि विधेयकों से किसान अपनी जमीन का मालिक न रहकर मजदूर हो जाएंगे। गेहूं, धान, फ ल, सब्जी को आवश्यक वस्तु अधिनियम से हटाने से किसानों को बड़े आढ़तियों और व्यापारिक घरानों की शतोर्ं पर अपनी फ सलें बेचनी पड़ेंगी।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement