बूंदी। आत्मा योजना के अन्तर्गत सोमवार को जिले की पांच पंचायत समितियों से 10-10 कृषकों का दल अन्र्तराज्यीय भ्रमण पर हरियाणा के लिए रवाना हुआ। जहां दल हिसार में कृषि विश्व विद्यालय, राष्ट्रीय भैस अनुसंधान केन्द्र, कोहण्ड में सब्जी उत्कृष्टता केन्द्र और करनाल में राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान केन्द्र, गेहूं अनुसंधान केन्द्र और केन्द्रीय लवणीय व क्षारीय अनुसंधान केन्द्र का भ्रमण कर जानकारी हासिल करेगा। कृषक दल को बूंदी विधायक अशोक डोगरा ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सुनील कुमार, उप निदेशक कृषि (वि), रामप्रसाद मीणा उप परियोजना निदेशक आत्मा, राम सिंह सहायक कृषि अधिकारी और खुशीराम तेली कृषि पर्यवेक्षक भी मौजूद रहे।