Farmers close the transaction by the banks, effigy in protest Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बैंकों ने किया किसानों से लेनदेन बंद, विरोध में पुतला जलाया

khaskhabar.com: रविवार, 20 नवम्बर 2016 7:30 PM (IST)
बैंकों ने किया किसानों से लेनदेन बंद, विरोध में पुतला जलाया
केंद्र सरकार द्वारा 500 व 1000 के नोट बंद किए जाने उपरांत सरदूलगढ़ शहर के बैंकों समक्ष लगी बड़ी कतारों में खड़े लोगों के लिए एसडीएम सरदूलगढ़ पूनम सिंह के सहयोग से सरदूलगढ़ की संस्था प्रयास ट्रस्ट द्वारा पीने के पानी के लिए टैंकर की सेवा की गई तथा ट्रस्ट द्वारा जो बुजुर्ग लाईन में खड़े थे, उनका फ्री मेडीकल चेकअप करवाया गया।
इस मौके एसडीएम सरदूलगढ़ पूनम सिंह ने कहा कि प्रयास ट्रस्ट का यह प्रयास बेहद सराहनीय है। उन्होंने बैंकों के अधिकारियों से कहा कि किसी बुजुर्ग,अपंग और महिलाओं के काम
वह पहल के आधार पर करें। उन्होंने मौजूद लोगों से कहा वह भी अपना सहयोग दें। जिससे
व्यवस्था कायम रहे। इस मौके एसडीएम सरदूलगढ़ पूनम सिंह लाइनों में लगे लोगों को खाने के लिए केले एवं अन्य खाने पीने का सामान वितरित किया। इस मौके पर मार्केट समिति के
चेयरमैन जगदीप सिंह ढिल्लों, ट्रस्ट के प्रधान काका उप्पल, गोरा लाल सोनी, बिन्नी सिंह
मौजूद थे।
रस्म की पाबंदी के बावजूद बैंक पहुंची दुल्हन, पर नहीं मिले ढाई लाख रुपए
ऑनर किलिंग! दलित परिवार के 3 जनों को गोलियों से भून डाला

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement