Farmer shot dead in badaun-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 6:29 am
Location
Advertisement

किसान की गोली मारकर हत्या

khaskhabar.com : सोमवार, 16 जनवरी 2017 3:38 PM (IST)
किसान की गोली मारकर हत्या
बदायूं। घर पर सो रहे एक किसान की अज्ञात बदमाशों ने जंगल में उठाकर ले जाकर बीती रात गोली मार कर हत्या कर दी।बताया जाता है किसान का घर खेत से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर था।

जानकारी के मुताबिक थाना मुजरिया के गांव सफदलपुर निवासी बांके लाल यादव पुत्र रंफू अपने घर पर सो रहा तभी बीती रात हथियारबंद बदमाश उसे उठाकर जंगल में ले गये और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। बताया जाता है किसान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

[@ धुंध से परेशान हैं, हिमाचल की पहाडियों का रूख करें]

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement