Farmer creates 50 hectares of forest in UP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 6:21 pm
Location
Advertisement

किसान ने 50 हेक्टेयर में जंगल लगाया

khaskhabar.com : गुरुवार, 25 जुलाई 2019 12:41 PM (IST)
किसान ने 50 हेक्टेयर में जंगल लगाया
चित्रकूट।कांग्रेस (Congress) की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) द्वारा बुधवार को ट्वीट किए जाने के बाद एक किसान (Farmer) सुर्खियों में छा गया। बुंदेलखंड (Bundelkhand) क्षेत्र के चित्रकूट जिले के भरतपुर (Bharatpur) के भैया राम यादव (Bhaiyya Ram Yadav) (55) ने अपने गांव की 50 हेक्टेयर की बंजर भूमि पर पौधे लगाकर जंगल खड़ा कर दिया है।

यादव ने कहा, ‘‘साल 2001 में मेरी पत्नी बच्चे को जन्म देने के दौरान गुजर गई और बाद में मेरा बेटा सात साल की उम्र में चल बसा। उसकी मौत चिकित्सा उपचार की कमी के वजह से हुई। मैंने अवसाद की वजह से अपना घर छोड़ दिया और चित्रकूट में घूमना शुरू कर दिया।’’

घूमने के दौरान उन्होंने वन विभाग के नारे को पढ़ा, जिसमें लिखा था, ‘एक पेड़ सौ बेटों के समान है।’

इस नारे से उसका मन बदल गया और वह घर लौटे। भैया राम ने गांव के बाहर एक झोपड़ी बनाई और पौधे लगाना शुरू कर दिया। शुरुआत में लोगों ने उन्हें पागल कहा लेकिन कुछ समय बाद लोगों ने उनके कार्य को समर्थन देना शुरू कर दिया।

भैया राम ने कहा कि उन्होंने शुरू में 40 पौधे लगाए। इसके बाद इसमें और जुड़ते चले। यह संख्या 40,000 पौधों तक पहुंची। उन्होंने कहा कि भगवान ने उनसे एक बेटा छीना, लेकिन वह अब हजारों पौधों के पिता हैं।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement