Faridabad Smart City dream will be truth, Haryana Govt spent 1847 crores rupees-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 2:42 pm
Location
Advertisement

फरीदाबाद में 1847 करोड़ रुपए खर्च कर स्मार्ट सिटी का सपना हाेगा पूरा

khaskhabar.com : रविवार, 29 अप्रैल 2018 2:04 PM (IST)
फरीदाबाद में 1847 करोड़ रुपए खर्च कर स्मार्ट सिटी का सपना हाेगा पूरा
फरीदाबाद। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए प्रदेश सरकार कमर कस चुकी है। केंद्र-प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से 1847 करोड़ रुपए खर्च करते हुए स्मार्ट सिटी के सपने को पूरा किया जाएगा और नागरिकों को बेहतरीन सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार सांयकाल फरीदाबाद जिला के बडखल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में रोड शो किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि गत प्रदेश सरकारों ने फरीदाबाद के विकास को दरकिनार किए रखा, जिसके परिणामस्वरूप एशिया में औद्योगिक नगरी के रूप मे अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाला यह शहर लगातार पिछडता चला गया। वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा फरीदाबाद की प्रमुख समस्याओं का समाधान किए जाने के साथ-साथ आधुनिक तर्ज पर शहर का विकास करवाने की दिशा में योजनाबद्ध रूप से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए 1847 करोड़ रुपए खर्च करने का खाका तैयार हो चुका है, इसमें मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत फरीदाबाद में 1137 करोड़ रुपए के विकास कार्य, फरीदाबाद शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए 400 करोड़ रूपये टग पेयजलापूर्ति, सीवरेज, ड्रेनेज एवं गन्दे पानी की निकासी के लिए अम्रुत योजना के तहत 310 करोड रूपये खर्च किए जाएंगे।

सबका साथ सबका-सबका विकास" के दर्शन पर अग्रसर होते हुए वर्तमान हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सभी क्षेत्रों का समान रूप से विकास करवाने के साथ-साथ सामानांतर रूप से सभी वर्गों विशेष रूप से सामाजिक व आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के उत्थान व कल्याण के लिए योजनाओं को कार्यरूप दिया है।मुख्यमंत्री के रोड शो के दौरान शहर के लोगों की भारी भीड रही। लोगो मे मुख्यमंत्री के रोड शो को लेकर भारी जोश रहा। पूरे रोड शो के दौरान शहर विशेषकर क्षेत्र के विभिन्न नागरिक संगठनों ने मुख्यमंत्री का हर्षोल्लास से स्वागत व अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री के साथ रोड शो में केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री विपुल गोयल,बडखल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की विधायक सीमा त्रिखा, विधायक मूलचंद शर्मा, विधायक टेकचंद शर्मा तथा पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement