Family of slain Bulandshahr riot accused installs statue-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 19, 2024 3:07 pm
Location
Advertisement

बुलंदशहर दंगे में मारे गए आरोपी की प्रतिमा लगाई, नाम दिया 'गौ रक्षक वीर शहीद'

khaskhabar.com : मंगलवार, 29 अक्टूबर 2019 12:04 PM (IST)
बुलंदशहर दंगे में मारे गए आरोपी की प्रतिमा लगाई, नाम दिया 'गौ रक्षक वीर शहीद'
बुलंदशहर। बुलंदशहर में पिछले साल हुए दंगे में मारे गए दंगा आरोपी सुमित के परिजनों ने गांव में उसकी प्रतिमा स्थापित की है। पहले यह प्रतिमा तीन दिसंबर को सुमित की पहली बरसी पर स्थापित होने वाली थी। इसके साथ रखी गई पट्टिका में उसे 'गौ रक्षक वीर शहीद' कहा गया है। सुमित की हत्या तीन दिसंबर 2018 को हुई थी और शुरुआती प्राथमिकी में उसका नाम भी पुलिस ने दर्ज किया था, जिसे बाद में हटा दिया गया। इस हिंसा में पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह भी शहीद हो गए थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुमित के परिवार को मुआवजा के तौर पर 10 लाख रुपये की धन राशि प्रदान की थी। सुमित की प्रतिमा को उसके पिता अमरजीत सिंह ने बनवाया है। अपने ही समुदाय द्वारा उपेक्षित किए जाने के बाद उन्होंने धर्मपरिवर्तन कर इस्लाम अपनाने और फिर अपना जीवन समाप्त करने की धमकी दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement