Falgun fair begins with Vedic mantras, officers fulfill their obligation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 5:21 pm
Location
Advertisement

विश्वप्रसिद्घ फल्गु मेले का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुभारंभ, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

khaskhabar.com : मंगलवार, 25 सितम्बर 2018 9:18 PM (IST)
विश्वप्रसिद्घ फल्गु मेले का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुभारंभ, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
कैथल। विश्वप्रसिद्घ फल्गु मेले का वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन यज्ञ में आहुति डालने के साथ शुभारंभ हुआ। उपायुक्त धर्मवीर सिंह ने सपत्निक सभी उच्चाधिकारियों के साथ यज्ञ में पूर्ण आहुति डालकर फल्गु मेले को मंगल कामनाओं बीच शुरुआत की।

आहुति डालने वालों में पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी, उपायुक्त की धर्मपत्नि सुनीता रानी, एसडीम कमलप्रीत कौर, कलायत के एसडीएम एवं मेला प्रशासक जगदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। पुरोहित पंडित भीमसैन भारद्वात, विनायक भारद्वाज,जयगोपाल शर्मा सहित अन्य वेदाचारियों द्वारा पूजा अर्चना सम्पन्न करवाई गई। तदोपरांत उपायुक्त मंदिर परिसर में स्थापित फल्गु ऋषि की मूर्ति के समक्ष नतमस्तक हुए तथा 15 दिन चलने वाले इस विशाल मेले की सफलता की कामना की। उन्होंने पवित्र सरोवर में भी आराधना की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement