Advertisement
बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले फर्जी आंसरशीट बरामद, 7 लोगों से पूछताछ

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इन सभी की जांच की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इसमें खगड़िया के बाहर के कई बच्चे भी शामिल हैं जिनका परीक्षा केंद्र खगड़िया में है। इसके नाम पर एक छात्र से पैसे वसूली की भी बात सामने आई है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक स्थान पर करीब 90 छात्र जमा हुए थे। उनमें अलग-अलग जिलों के परीक्षार्थी शामिल हैं। फिलहाल 7 लोगों को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन की जा रही है।
उन्होंने बताया कि प्रश्नपत्र लीक जैसी कोई बात नहीं है। परीक्षार्थी से रुपये ठगने के लिए उनको नकली आंसर शीट दिया गया था। परबता थाना की पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
इस परीक्षा को कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए सभी एहतियाती कदम उठाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के सभी कक्ष में सीसीटीवी लगाए गए हैं। परीक्षा 12 बजे से शुरू होने वाली है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


