Faith Foundations training camp concludes-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आस्था फाउंडेशन के प्रशिक्षण शिविर का समापन

khaskhabar.com: रविवार, 01 जनवरी 2017 9:06 PM (IST)
आस्था फाउंडेशन के प्रशिक्षण शिविर का समापन
अमृतसर। मजीठा रोड स्थित इंदिरा काॅलोनी में लंबे समय से चल रहे फ्री सिलाई कढ़ाई स्कूल में एक और बैच का समापन हो गया है। जिसके बाद आस्था फाउंडेशन की ओर से शिविर पूर्ण कर चुकी महिलाओं को फ्री सिलाई मशीनें वितरित की गई। इस मौके पर हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनिल जोशी ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है और संस्था की ओर से सदैव जरुरतमंदों की सेवा और समाजसेवा की जाती रही है। संस्था की ओर से बताया गया कि इंदिरा काॅलोनी आबादी में जरूरतमंदों की सेवा के तहत निशुल्क कढ़ाई स्कूल चलाया गया था। फाउंडेशन की ओर से इससे पहले भी नव विवाहित जरूरतमंद बच्चियों को शगुन स्कीम के तहत आस्था की ओर से 51 सौ रुपए राशि के चेक दिए गए थे। साथ ही संस्था की ओर से समय समय पर फ्री मेडिकल चेक अप कैम्प और निशुल्क आॅपरेशन कैंप भी लगाए गए हैं। साथ ही सर्दियों के दौरान फाउंडेशन ने गरीबों को फ्री कंबल, स्कूलों में बच्चों को फ्री यूनिफाॅर्म और बेंच प्रदान किए थे।

[@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement