Advertisement
फैक्टरी मजदूरों की वापसी शुरू, 60 फीसदी श्रमिक काम पर लौटे

हालांकि दिल्ली के ओखला चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के चेयरमैन अरुण पोपली ने कहा कि फैक्टरियों में अभी ज्यादा काम नहीं है। अनेक फैक्टरियां महज 30 फीसदी क्षमता के साथ काम कर रही हैं, लेकिन फैक्टरी मजदूरों की वापसी लगातार जारी है। उन्होंने भी कहा कि बसें और ट्रेनें नहीं चल रही हैं, इसलिए मजदूर नहीं आ पा रहे हैं, लेकिन वे वापस लौटना चाहते हैं।
गांवों में इन दिनों प्रवासी मजदूरों को आजीविका का साधन मुहैया करवाने के लिए गरीब कल्याण रोजगार अभियान, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम यानी मनरेगा समेत कई अन्य योजनाओं पर सरकार ने विशेष जोर दिया है, लेकिन कारोबारी बताते हैं कि फैक्टरियों में काम करने वाले मजदूरों को फैक्टरियों के अलावा अन्य जगहों पर काम करना पसंद नहीं है, इसलिए वे गांवों से वापस आना चाहते हैं।
कोरोनावायरस संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर 25 मार्च को जब देश में पूर्णबंदी हुई थी तब अधिकांश कल-कारखाने बंद होने के साथ-साथ रेल और बस सेवा समेत यात्रियों के लिए तमाम सार्वजनिक परिवहन सेवा ठप होने के कारण प्रवासी श्रमिक पैदल ही घर वापसी करने लगे थे, जिसके बाद केंद्र और राज्यों की सरकारों ने उनकी वापसी के लिए विशेष व्यवस्था की और श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं।
कारोबारी बताते हैं कि अगर इसी प्रकार मजदूरों को गांवों से वापस लाने के लिए कोई विशेष व्यवस्था की जाए तो भारी तादाद में उनकी वापसी शुरू हो जाएगी।
-- आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


