Advertisement
जयपुरिया अस्पताल में होगा सुविधाओं का विस्तार : जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने दी विकास कार्यों को मंजूरी

जिला कलेक्टर ने अस्पताल में सफाई व्यवस्था पर संतोष जाहिर किया साथ ही विभिन्न वार्डों एवं ओपीडी में संचालित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (द्वितीय) बाबूलाल मीणा भी मौजूद रहे।
इस दौरान कलेक्टर ने मरीजों एवं उनके परिजनों से भी संवाद कर फीडबैक लिया। इसके बाद उन्होंने चिकित्सालय में तैयार हो रहे अत्याधुनिक दो मंजिला ट्रोमा सेंटर के साथ-साथ नवनिर्मित भामाशाह एवं लैब काउंटर का भी निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के बाद अधीक्षक कक्ष में कलेक्टर ने मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक ली। जिसमें विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में प्रस्तुत लगभग सभी महत्वपूर्ण बिंदुओ पर सहमति प्रदान करते हुए कलेक्टर ने चिकित्सालय में संचालित मेडिकल रिलीफ सोसायटी से विकास कार्य के साथ चिकित्सालय को सुचारू रूप से संचालन हेतु 30 सुरक्षा गार्ड, 40 वार्ड बॉय, 5 कंप्यूटर ऑपरेटर सहित दो वेल्डर पदों की अतिरिक्त स्वीकृति भी प्रदान की गई।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


