Advertisement
फेसबुक 1 अक्टूबर से बंद करेगा लाइव शॉपिंग फीचर

कंपनी ने कहा, "अगर आप वीडियो के जरिए लोगों तक पहुंचना और उनसे जुड़ना चाहते हैं, तो फेसबुक और इंस्टाग्राम पर रील और रील विज्ञापनों के साथ प्रयोग करके देखें।"
आप इंस्टाग्राम पर रील्स में प्रोडक्ट्स को टैग भी कर सकते हैं।
फेसबुक ने कहा कि जिनके पास चेकआउट वाली शॉप है और वे इंस्टाग्राम पर लाइव शॉपिंग इवेंट होस्ट करना चाहते हैं, तो वो ऐसा कर सकते हैं।
कंपनी ने कहा, "यदि आप पहले के लाइव वीडियो को संरक्षित करना चाहते हैं, तो आप अपने वीडियो को अपने पेज या क्रिएटर स्टूडियो में डाउनलोड कर सकते हैं।"
लाइव फीचर को सबसे पहले 2018 में थाईलैंड में रोल आउट किया गया था।
मेटा ने अपने टिकटॉक प्रतिद्वंद्वी शॉर्ट-वीडियो मेकिंग प्लेटफॉर्म रील्स पर विज्ञापनों से 1 अरब डॉलर वार्षिक रेवेन्यु रन रेट को पार कर लिया है और रील्स के पास अब लॉन्च के बाद के समान समय में फेसबुक/इंस्टाग्राम स्टोरीज की तुलना में अधिक राजस्व रन रेट है।
मेटा ने अपनी दूसरी तिमाही की अर्निग कॉल के दौरान घोषणा की थी कि रील्स पर लोग 30 प्रतिशत समय ज्यादा बिताते हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


