Extreme cold weather kills over 109 in Pak-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 6:58 am
Location
Advertisement

पाकिस्तान में सर्दी से 109 की मौत

khaskhabar.com : गुरुवार, 16 जनवरी 2020 2:40 PM (IST)
पाकिस्तान में सर्दी से 109 की मौत
इस्लामाबाद | पाकिस्तान के गिलगिट-बाल्टिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में हिमस्खलन के कारण 5 सैनिकों समेत 15 लोगों की मौत में अत्यधिक सर्दी के मौसम के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 109 हो चुकी है। स्थानीय प्रशासन ने यह जानकारी दी। डॉन न्यूज के अनुसार सबसे ज्यादा नुकसान पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की नीलम घाटी में हुआ जहां 74 लोगों की मौत हो गई और 56 अन्य लोग घायल हो गए। बर्फबारी से 88 घर पूरी तरह नष्ट हो गए।

प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को मुजफ्फराबाद का दौरा किया था, जहां उन्होंने पीओके के मुख्य सचिव से क्षेत्र में भारी बर्फबारी, हिमस्खलन, भूस्खलन और बारिश से संबंधित अन्य घटनाओं में हुए नुकसान के साथ-साथ किए जा रहे राहत कार्यो की जानकारी ली। पीओके प्रशासन ने कहा है कि भारी बर्फबारी के कारण नीलम वैली में कुछ क्षेत्रों तक अभी भी पहुंचा नहीं जा सका है, इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। वहीं मौसम विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार से फिर बर्फबारी होने का पूवार्नुमान लगाया है।

गिलगिट-बाल्टिस्तान के एस्टोर जिला में हिमस्खलन के कारण पांच सैनिकों की मौत हो गई। पिछले कुछ दिनों में पीओके के अलावा बलूचिस्तान (20) और सियालकोट तथा पंजाब के कुछ अन्य जिलों में कम से कम 7 लोगों की मौत हो चुकी है। गिलगिट-बाल्टिस्तान में दो और लोगों की मौत हो गई। बारिश और अन्य घटनाओं के कारण खैबर पख्तूनख्वा, पीओके और बलूचिस्तान में प्रमुख सड़कें और राजमार्ग बंद हो गए हैं।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement