explosive in Bundelkhand Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बुंदेलखंड में इतना विस्फोट कहां से आया

khaskhabar.com: गुरुवार, 25 अगस्त 2016 6:25 PM (IST)
बुंदेलखंड में इतना विस्फोट कहां से आया
झांसी जनपद में काफी दिनों से एटीएस को विस्फोटक सामग्री होने की सूचना मिल रही थी जिसे गम्भीरता से लेते हुये आज एटीएस मोंठ थाना इलाके में पहुंची और वहां ग्राम मड़ाईन में बने घरों में छापा मारा। जहां छापे मारते हुये उन्होंने लगभग 100 बोरी विस्फोटक सामग्री बरामद की है। यह देख उनके होश उड़ गये। इसकी सूचना सम्बधित थाने की पुलिस व जिले के अधिकारियों को दी गई। अब सवाल है कि आखिर इतना बड़ा विस्फोटक सामग्री का जखीरा मोंठ क्षेत्र में कैसे पहुंचा। यदि पहुंचा भी तो इसकी जानकारी पुलिस को क्यों नही हुई। कहीं यह संकेत किसी बड़ी की घटना की ओर इशारा तो नही कर रही है। फिलहाल यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। जब इस मामले में अधिकारियों से जानकारी लेने का प्रयास किया तो उन्होंने विस्फोटक सामग्री पकड़ने की बात स्वीकार करते हुये कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement