Explosions, gunfire heard near Kabul military academy-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

काबुल में सैन्य अड्डे पर हमला, 5 जवानों की मौत. 4 आतंकी भी मरे

khaskhabar.com: सोमवार, 29 जनवरी 2018 3:29 PM (IST)
काबुल में सैन्य अड्डे पर हमला, 5 जवानों की मौत. 4 आतंकी भी मरे
काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सैन्यअड्डे पर सोमवार को हुए आत्मघाती हमले में नौ लोगों की मौत हो गई जबकि 10 घायल हो गए। मृतकों में अफगान सेना के पांच जवान और चार आतंकी शामिल हैं। समाचार एजेंसी एफे ने अफगान रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता दावलत वजीरी के हवाले से बताया कि यह हमला पश्चिमी काबुल में सुबह लगभग पांच बजे मार्शल फहीम सैन्य अकादमी के पास सेना की बटालियन पर हुआ। वजीरी ने कहा कि इस क्षेत्र पर हमारे सुरक्षाबलों ने पूर्ण नियंत्रण कर लिया है और स्थिति अब सामान्य हो गई है।
उन्होंने कहा कि 'विद्रोहियों और जवानों के बीच संघर्ष लगभग पांच घंटे तक चला। दो विद्रोहियों ने स्वयं को उड़ा दिया, जबिक दो अन्य सुरक्षाबलों के साथ गोलीबारी में मारे गए। एक अन्य को जीवित पकड़ लिया गया है।'
इस संघर्ष में पांच जवानों की भी मौत हो गई। 10 घायलों को सैन्य अस्पताल ले जाया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement