Advertisement
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में देसी बम बनाते समय धमाका, तीन की मौत

जिले के खैरतला निवासी मामून मुल्ला के घर पर रविवार की देर रात अवैध बम बनाने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक किसी बम में विस्फोट हो गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
इससे पहले भी पश्चिम बंगाल के कई जिलों में अवैध तरीके से बम बनाए जाने के मामलों में लोगों की जान जा चुकी हैं। फिलहाल, मौजूदा स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसबलों को तैनात कर दिया गया है।
इससे पहले 7 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के खैरासोल में एक निजी संस्था के स्वामित्व वाली कोयला खदान में भीषण विस्फोट में कम से कम सात खनिकों की मौत हो गई थी और सात अन्य घायल हो गए थे।
उस वक्त बचाव कार्य में लगे एक अधिकारी ने बताया था कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि कोयला उत्खनन के लिए आवश्यक सुरक्षा उपायों का पालन किए बिना विस्फोट किया गया। इसके परिणामस्वरूप यह दुर्घटना हुई।
--आईएएनएगस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


