जयपुर। कला के क्षेत्र में जाने-माने नाम ट्राइबल स्टूडियो की ओर से शुक्रवार को जवाहर कला केन्द्र के पारिजात-2 हॉल में तीन दिवसीय प्रदर्शनी ‘संरचना-2016’ का आयोजन किया गया। सवाई माधोपुर विधायक तथा जयपुर के पूर्व राजघराने की सदस्य दीया कुमारी ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस मौके पर दीया कुमारी ने कला प्रदर्शनी का अवलोकन किया और ट्राइबल स्टूडियो के संग्रह को सराहा।