Exhibition by MP Development-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 10:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सांसद ने किया विकास प्रदर्शनी का अवलोकन

khaskhabar.com: रविवार, 27 नवम्बर 2016 6:07 PM (IST)
सांसद ने किया विकास प्रदर्शनी का अवलोकन
बारां । सांसद दुष्यंत सिंह ने रविवार को जिले की पंचायत समिति अटरू की ग्राम पंचायत कवाई स्थित खेल मैदान में जनसुनवाई कर क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई विकास प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों को स्वीकृतियां आदि प्रदान कर लाभांवित किया। जिला प्रशासन के तत्वावधान में सभी विभागों की ओर से पिछले तीन सालों में किए गए विकास कार्यों व उपलब्धियों की प्रदर्शनी लगाई गई। सांसद ने यहां लगाई गई प्रत्येक विभागीय स्टाल्स का अवलोकन किया। जनहित से जुड़े प्रत्येक कार्य के संबंध में जानकारी को उन्होंने रुचि लेकर सुना तथा आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद यहां पर आयोजित जनसुनवाई के कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं को सुना तथा उनके निराकरण हेतु मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए। ग्रामीणों ने आवास योजना सहित अन्य समस्याओं से संबंधित परिवाद प्रस्तुत किए। सभी मामलों में सांसद ने संबंधित अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही करने को कहा। पानी, बिजली, पेंशन, राशन आदि से जुड़ी शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री बाबूलाल वर्मा भी सांसद के साथ प्रदर्शनी के अवलोकन व जनसुनवाई में मौजूद रहे। वर्मा ने कहा कि जिले में कबड्डी प्रतियोगिता के साथ जनसुनवाई व विकास प्रदर्शनी का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने की अनूठी पहल की गई है जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है। एडीएम वासुदेव मालावत ने सम्पर्क समाधान पोर्टल के माध्यम से शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर एसीईओ सुरेन्द्र सिंह मीणा, उपखंड अधिकारी झब्बर सिंह, विकास अधिकारी गौतम नाथूराम गायकवाड़ सहित सरंपच वंदना सिरोहिया, पूर्व विधायक नंदलाल मीणा, पूर्व जिला प्रमुख सारिका सिंह, मजिद मलिक कमांडो, हरगोविन्द जैन, मोरपाल सुमन व अन्य जिला स्तरीय व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी व जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
अब एप आपको बताएगा कहां है शौचालय

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement