Excise team arrested a liquor smuggler in hapur -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आबकारी टीम ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया

khaskhabar.com: गुरुवार, 15 जून 2017 6:45 PM (IST)
आबकारी टीम ने एक शराब तस्कर को 
गिरफ्तार किया
यूपी के जनपद जनपद हापुड़ में चेकिंग के दौरान आबकारी टीम ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। अंग्रेजी शराब की तस्करी करने ले जा रहे एक युवक को आबकारी पुलिस ने थाना हापुड़ क्षेत्र के हाईवे के समीप ततारपुर बाईपास से गिरफ्तार किया है और इसके पास से 20 अंग्रेजी शराब की पेटी बरामद की है। जिसकी कीमत करीब 5 लाख रूपये बताई जा रही है और ये पेटियां तस्करी के लिए जा रही थी। आपको बता दें कि आबकारी पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली की एक कार से शराब तस्करी के लिए जा रही है, तभी पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी और जब ये कार आती दिखाई दी तो कार को रोकने का इशारा किया गया। कार रुकने पर देखा तो कार में 20 पेटी राखी दिखाई थी और एक तस्कर भी गिरफ्तार किया है। अधिक जानकारी के लिए आपको ये भी बता दें कि ये वहीं शराब तस्कर है जिसने पिछले दो माह पहले रविंद्र नाम से सिपाही को कार से कुचला था और सिपाही इस हादसे में बाल बाल बचा था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement