Excavations began in Kunal Saraswati river, sandy remains Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आत्महत्या के लिए उकसाने पर पूर्व सीपीएस रामकिशन गुर्जर को चार साल की जेल

khaskhabar.com: शुक्रवार, 03 मार्च 2017 9:21 PM (IST)
आत्महत्या के लिए उकसाने पर पूर्व सीपीएस रामकिशन गुर्जर को चार साल की जेल
पूर्वमुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला और उनके बेटे अभय सिंह को भी अदालत ने जेबीटी भर्ती मामले में अनियमितताओं के लिए दोषी ठहराते हुए दस-दस साल की सजा सुनाई थी। चौटाला के मुख्यमंत्री रहते हरियाणा में 3206 जेबीटी शिक्षकों की भर्ती की गई थी। इस मामले में गड़बड़ी के आरोप लगे तो अदालत के आदेश पर सीबीआई ने मामले की जांच की। इन जेबीटी शिक्षकों को सेवा से हटाने का मामला अभी पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में विचाराधीन है।पूर्व मंत्री जैन पर चल रहा है मामला सरकारी नौकरी दिलाने के लिए रिश्वत लेने के आरोप में पूर्व मंत्री ओमप्रकाश जैन पर एक मामला अदालत में विचाराधीन है। आरोप है कि उन्हें नौकरी के लिए पैसे दिए गए, लेकिन न तो नौकरी मिली और न ही पैसे वापस लौटाए गए। करनाल जिले के कंबोपुरा गांव के एक व्यक्ति ने जैन पर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। बाद में आरोप लगाने वाले व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के बेटे की मांग पर अदालत ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी। सीबीआई ने इस मामले में जैन को गिरफ्तार भी किया। मृतक के परिजनों को सीबीआई अदालत के फैसले का इंतजार है। देखते हैं, जैन बरी होते हैं या उनके लिए भी जेल के दरवाजे खुलते हैं।

[ देह व्यापार करने वालों की अब खैर नहीं....]

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement