Ex-Servicemen Welfare Camp to be organized in Jaisinghpur on 20 October -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2024 10:17 am
Location
Advertisement

जयसिंहपुर में 20 अक्तूबर को आयोजित किया जाएगा पूर्व सैनिक वेलफेयर कैंप

khaskhabar.com : शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2019 3:58 PM (IST)
जयसिंहपुर में 20 अक्तूबर को आयोजित किया जाएगा पूर्व सैनिक वेलफेयर कैंप
धर्मशाला। सैनिक कल्याण बोर्ड द्वारा जयसिंहपुर में 20 अक्तूबर 2019 को वैलफेयर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। उपनिदेशक जिला सैनिक कल्याण बोर्ड कांगड़ा स्कवॉड्रन लीडर मनोज राणा ने जानकारी देते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों के लिए यह कैंप आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 39 मांऊॅट्रेन डिव सिग्नल पिन 917839 केयर ऑफ 56 एलपीओ (होल्टा कैंप पालमपुर) में यह कैंप आयोजित किया जाएगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सैनिक कल्याण बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाले इस वेल्फेयर कैंप में तहसील जयसिंहपुर के पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों की समस्त समस्याओं का निपटारा किया जाएगा।

इस वेल्फेयर कैंप को सफल बनाने हेतु उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों से अधिक मात्रा में भाग लेने के लिए आग्रह किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement