Advertisement
कांग्रेस को झटका, गुजरात में वरिष्ठ नेता धीरू गजेरा ने पार्टी से दिया इस्तीफा

पूर्व विधायक गजेरा ने आगे बताया, ‘वराछा से मेरी हार के बाद, मैं खुद को घर में कैद कर लिया और कांग्रेस की किसी भी राजनीतिक गतिविधि में हिस्सा नहीं लिया। अंतत: मैंने इस्तीफा देने की निर्णय लिया।’ गजेरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए कहा कि वह अभी भी अपरिपक्त हैं। ‘लोग राहुल गांधी से ज्यादा प्रधानमंत्री मोदी को पसंद करते हैं। मैं पीएम मोदी की बहुत प्रशंसा करता हूं।’
गौरतलब है कि धीरू गजेरा ने पिछले साल नवंबर में हुए गुजरात विधानसभा चुनाव में उन्होंने वराछा रोड सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन जीत नहीं पाए। इससे पहले उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर 2007, 2012 और 2017 में तीन बार विधानसभा चुनाव और 2009 में लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन एक बार भी जीत नहीं पाए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


