Ex-Miss India Universe Ushoshi Sengupta shared a video on social media of men -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 1:25 pm
Location
Advertisement

कोलकाता में पूर्व मिस इंडिया के साथ छेडछाड, सात आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com : बुधवार, 19 जून 2019 12:47 PM (IST)
कोलकाता में पूर्व मिस इंडिया के साथ छेडछाड, सात आरोपी गिरफ्तार
कोलकाता। कोलकाता में कुछ मनचलों ने पूर्व मिस इंडिया उशोषी सेनगुप्ता के साथ छेडछाड और बदतमीजी कर दी। आराेपियों ने उशोषी सेनगुप्ता जिस कैब में से जा रही थी, उसके ड्राइवर के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार दबाेच लिया है। उशोषी सेनगुप्ता का कहना है कि सोमवार रात को मैंने करीब 11.40 बजे काम खत्म करने के बाद घर जाने के लिए जेडब्ल्यू मैरियट से उबर बुक की। मेरे साथ मेरी फ्रेंड भी थी। हम एलीगिन की तरफ जाने के लिए लेफ्ट मुड़ रहे थे। इसी दौरान बाइक से कुछ लड़के आए और कार से टकरा गए। उन्होंने मोटरसाइकिल रोकी और चिल्लाना प्रारंभ कर दिया। उन्होंने ड्राइवर को खींच लिया और पीटना शुरू कर दिया। मैंने घटना का वीडियो बनाने लगी।

मुझे एक पुलिसकर्मी दिखा, मैं भागते हुए उसके पास गई और लड़कों को रोकने का आग्रह किया। लेकिन उसने कहा कि यह उसके थाना क्षेत्र के तहत नहीं बल्कि भवानीपुर थाना क्षेत्र में आता है। मेरे बार-बार अनुरोध करने के बाद पुलिस आई और लड़कों को पकड़ा। लेकिन लड़कों ने पुलिस अफसरों को धक्का देकर फरार हो गए।




ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement