EVM machines not work properly many not get names from voter list in jhansi -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 5:26 pm
Location
Advertisement

खूब मिली गड़बड़ियों की शिकायतें, कहीं इवीएम मशीनें खराब तो कहीं मतदाता सूची से नाम नदारद

khaskhabar.com : गुरुवार, 30 नवम्बर 2017 11:54 AM (IST)
खूब मिली गड़बड़ियों की शिकायतें, कहीं इवीएम मशीनें खराब तो कहीं मतदाता सूची से नाम नदारद
झांसी। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए प्रशासन भले ही लाख वादे किये हों। लेकिन इसकी हकीकत उस समय नजर आई जब बुधवार को तीसरे चरण के मतदान के दौरान झांसी में गड़बड़ियों की शिकायतें मिली। जिसमें कहीं ईबीएम मशीन खराब होने तो कहीं मतदाता सूची में नाम कटने से मतदाता परेशान रहे। इतना हीं नहीं नगर निगम की महिला कर्मचारी का नाम ही मतदाता सूची से गायब मिला।

समायानुसार सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर झांसी में स्थानीय निकाय चुनाव के तीसरे चरण का मतदान शुरु हुआ है। इससे पहले सभी बूथों पर मतदान प्रक्रिया शुरु होती है। कई बूथों से ईवीएम मशीने खराब होने की सूचना आने लगी। बताया जा रहा है बूथ क्रमांक 37,132,42 समेत कई बूथों पर मशीनें खराब होने के कारण मतदान विलम्ब से हुआ है। इतना हीं नहीं कई स्थानों से शिकायतें मिली कि वोट डालने पर कोई आवाज नहीं आ रही है। वहीं कुछ लोगों का आरोप है कि वोट हम किसी पार्टी में दे रहे और वह जा रहा किसी और में। हालांकि इस आरोप की प्रशासन ने पुष्टि करने से इंकार किया है।
इसके साथ झांसी के सभी बूथों पर मतदाताओं को शिकायताओं करते हुए देखा और सुना गया कि उन्होंने लोक सभा और विधान सभा चुनाव में मतदान किया है। लेकिन इस बार उनके वोट ही काट दिये गये है।
शहर कोतवाली क्षेत्र में स्थित एलवीएम वूथ स्थल पर एक महिला कर्मचारी का आरोप है कि वह स्वयं नगर निगम कर्मचारी के पद पर कार्यरत है। इसके बाद भी उसका नाम सूची से गायब है। यह कहना इस महिला का नहीं बल्कि इस बूथों पर आने वाले कई लोगों का कहना है कि मतदाता सूची में उनका नाम तो है लेकिन उनके परिवार का नाम काट लिया गया। इसके साथ ही झांसी के अन्य बूथों पर जाकर हाल जाना तो वहां भी यही गड़बड़ी देखने और सुनने में मिली।
जब इस मामले में निरीक्षण करने पर पहुंचे जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी कर्ण सिंह चौहान से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों पर मशीनें खराब होने की शिकायतें मिली थी। जिसे सुधार लिया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement