EVM machine does not have any kind of header - India Election Commission-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ईवीएम मशीन में किसी भी तरह की कोई हेरा फेरी नही- भारत निर्वाचन आयोग

khaskhabar.com: बुधवार, 22 मार्च 2017 11:59 AM (IST)
ईवीएम मशीन में किसी भी तरह की कोई हेरा फेरी नही- भारत निर्वाचन आयोग
गुरूग्राम। भारत निर्वाचन आयोग ने कहा है कि इलैक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की तकनीक अत्याधुनिक है जिसमें किसी प्रकार का हेर-फेर नही किया जा सकता और निर्वाचकीय प्रक्रिया की सत्यनिष्ठा परिरक्षित(प्रीजर्वड) है। आयोग द्वारा जारी की गई प्रैस विज्ञप्ति में कहा गया है कि हाल ही में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के परिणामों के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों ने भारत निर्वाचन आयोग की ईवीएम मशीनों की विश्वसनीयता के विरूद्ध आवाज उठाई थी। इस संदर्भ में आयोग का कहना है कि ईवीएम मशीनों मे अत्याधुनिक तकनीक का प्रयोग किया गया है जिसमें हेर-फेर करना संभव नही है। इस बारे में पहले भी कई बार सवाल उठाए गए और मामला उच्च न्यायालय तथा उच्चतम न्यायालयों के समक्ष भी रखा गया परंतु कोई भी व्यक्ति ईवीएम में हेरा-फेरी करने को साबित नही कर पाया, परिणामस्वरूप न्यायालयों द्वारा इन मामलों को खारिज कर दिया गया। उच्चतम न्यायालय ने ईवीएम के इस्तेमाल में शामिल प्रौद्योगिकीय पूर्णता एवं प्रशासनिक उपायों के सभी पहलुओं पर गौर करने के बाद यह निर्णय लिया कि भारत में ईवीएम प्रमाणिक, विश्वसनीय और हेर-फेर किए जाने से पूरी तरह सुरक्षित है। विभिन्न न्यायालयों के समक्ष यह अभिस्वीकृत किया गया है कि भारत में ईवीएम में प्रयुक्त डाटा या तकनीक पाइरेसी के अधीन नही थी। कुछ एक्टिविस्टों ने 2009 में उच्चतम न्यायालय के समक्ष अपनी बात रखी। उच्चतम न्यायालय में उन्हें भारत निर्वाचन आयोग के समक्ष जाने की सलाह दी। आयोग ने हर किसी को खुली चुनौती दी कि वे यह प्रदर्शित करके दिखा दे कि आयोग की स्वामित्व वाली मशीन में हेर-फेर किया जा सकता है। हालांकि, आयोग द्वारा मौका दिए जाने , मशीनें खोली जाने और भीतरी कल-पुरजे दिखाए जाने के बावजूद, कोई भी व्यक्ति भारत निर्वाचन आयोग के मुख्यालय में मशीन के साथ किसी भी प्रकार की हेर-फेर किए जा सकने का प्रदर्शन नही कर सका। इन कार्यवाहियों की वीडियोग्राफी भी की गई थी। भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार इस मशीन के साथ छेड़छाड़ करने, इसमें गड़बड़ी करने से रोकने के लिए इसे इलैक्ट्रानिक रूप से संरक्षित किया जाता है। इन मशीनों में प्रयुक्त प्रोग्राम(सॉफ्टवेयर)को एक बारगी प्रोग्रामेबल(ओटीपी)/मास्कट चिप में बर्न किया जाता है ताकि इसे बदला या इससे छेड़छाड़ न की जा सके। इसके अलावा, इन मशीनों में किसी अन्य मशीन या सिस्टम द्वारा वायर या वायरलैस से नेटबद्ध नही किया जाता है। अत: इसमें डाटा विकृत होने की कोई संभावना नही है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement