Events in Jodhpur started with Run for Vikasit Rajasthan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रन फॉर विकसित राजस्थान के साथ हुआ जोधपुर में आयोजनों का आगाज

khaskhabar.com: गुरुवार, 12 दिसम्बर 2024 9:03 PM (IST)
रन फॉर विकसित राजस्थान के साथ हुआ जोधपुर में आयोजनों का आगाज
जयपुर। वर्तमान राज्य सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जोधपुर जिले में आयोजित कार्यक्रमों की शुरुआत गुरुवार सुबह रन फ़ॉर विकसित राजस्थान रैली से हुई। रन फ़ॉर विकसित राजस्थान रैली की शुरुआत उम्मेद स्टेडियम से हुई। रैली पावटा सर्किल से होते हुए पुनः उम्मेद स्टेडियम पहुंचकर खत्म हुई। रन फ़ॉर विकसित राजस्थान रैली में प्रतिभागी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। जिला प्रभारी मंत्री एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर शहर विधायक अतुल भंसाली, संभागीय आयुक्त डॉ प्रतिभा सिंह, ज़िला कलेक्टर गौरव अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त डॉ शुभमंगला , जनप्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement