EOW raids on retired engineer house in jabalpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 12:40 am
Location
Advertisement

जबलपुर में रिटायर्ड इंजीनियर के घर छापा, करोड़ों रुपए की संपत्ति का खुलासा

khaskhabar.com : मंगलवार, 25 जून 2019 8:46 PM (IST)
जबलपुर में रिटायर्ड इंजीनियर के घर छापा, करोड़ों रुपए की संपत्ति का खुलासा
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सेवानिवृत्त इंजीनियर सुरेश उपाध्याय के निवास और अन्य ठिकानों पर छापा मारा और इस दौरान करोड़ों रुपए की संपत्ति का खुलासा हुआ है।

ईओडब्ल्यू के उप पुलिस अधीक्षक राज्यवर्धन माहेश्वरी ने संवाददाताओं को बताया कि मंगलवार सुबह पांच बजे 65 लोगों की टीम ने एक साथ सुरेश उपाध्याय के अनंततारा स्थित बंगले सहित सदर स्थित कार्यालय, भीटा कजरवारा के दो अलग-अलग घरों में छापा मारा। पीएचई में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओ) के पद से रिटायर्ड हुए सुरेश उपाध्याय ने सबसे अधिक निवेश प्रॉपर्टी में किया है। चैतन्य सिटी इनके द्वारा ही विकसित की गई है।

माहेश्वरी ने बताया, ईओडब्ल्यू के पास शिकायत आई थी कि उपाध्याय ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है। इस शिकायत की जांच की गई तो आरोपों की पुष्टि हुई। उसके बाद ही छापे की यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया, ईओडब्ल्यू की टीम ने सुबह दबिश दी तो सुरेश उपाध्याय सहित घर के लोग सोते हुए मिले। इसके बाद सभी को जगाया गया और सॄचग वारंट दिखाते हुए कार्रवाई शुरू की गई।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement