Entire opposition with Priyanka Gandhi in Unnao movement-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 6:19 pm
Location
Advertisement

उन्नाव आंदोलन में समूचा विपक्ष प्रियंका के साथ, मायावती ने की राज्यपाल से मुलाकात

khaskhabar.com : रविवार, 08 दिसम्बर 2019 9:37 PM (IST)
उन्नाव आंदोलन में समूचा विपक्ष प्रियंका के साथ, मायावती ने की राज्यपाल से मुलाकात
नई दिल्ली/लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उन्नाव आंदोलन का नेतृत्व कर रही हैं और समूचा विपक्ष उनका साथ दे रहा है। पार्टी ने रविवार को यह दावा किया।

कांग्रेस का कहना है कि विपक्ष और सरकार को यह उम्मीद नहीं थी कि कांग्रेस की तरफ से इस तरह का आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेस अब उत्तर प्रदेश में मुख्य विपक्षी पार्टी के रूप में उभरी है, जो जनता के मुद्दे जोरशोर से उठा रही है।

आंदोलन के दौरान कांग्रेस नेता जतिन प्रसाद को हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने कहा, "विपक्ष कहां है? प्रदेश में हम विपक्ष हैं और हम हर रोज जनता के मुद्दे उठा रहे हैं।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement