Advertisement
बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सरगर्मी बढ़ी, कांग्रेस, राजद मंत्री बनाने में दुरुस्त करेंगे जातीय समीकरण

कांग्रेस को यदि दो मंत्री पद और मिले तो एक सवर्ण और दूसरा पिछड़ा या अतिपिछड़ा को मौका मिल सकता है।
संभावना जताई है कि पार्टियां मंत्रिमंडल विस्तार के जरिए क्षेत्रीय सामंजस्य भी बैठाने की कोशिश करेगी।
कांग्रेस के बिहार विधानसभा में 19 सदस्य हैं, जबकि विधान परिषद में चार सदस्य हैं। वर्तमान में महागठबंधन में कांग्रेस के दो मंत्री सरकार में शामिल हैं। मंत्रिमंडल विस्तार में कांग्रेस कोटे से दो मंत्री पद मिलने की उम्मीद लगाए बैठी है, ऐसे में पार्टी इस बार अंग प्रदेश और मिथिलांचल से आने वाले नेता को मंत्री बना सकती है।
फिलहाल पार्टी की ओर से एक अनुसूचित जाति और एक अल्पसंख्यक वर्ग के सदस्य मंत्री हैं। कांग्रेस इस बार एक सवर्ण और एक ओबीसी को मंत्री बनाकर जातीय समीकरण दुरुस्त कर सकती है।
वैसे, महागठबंधन में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के भी शामिल होने की चर्चा है। अगर, ऐसी स्थिति बनती है तो वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी फिर से मंत्रिमंडल में शामिल किए जा सकते हैं। वैसे, यह कहना अभी जल्दबाजी है, क्योंकि वीआईपी का एक भी विधायक या विधान पार्षद नहीं है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


