Advertisement
जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ऑनलाइन नेटवर्क के संपर्क में था इंजीनियरिंग छात्र, एटीएस की पूछताछ में किया बड़ा खुलासा

एटीएस के अनुसार, ग्रुप में साझा किए गए कंटेंट से पता चलता है कि चैनल कथित तौर पर घृणास्पद अपराधों पर चर्चा के मंच के रूप में काम करते थे, जहां सदस्य उचित प्रतिक्रियाओं, सजाओं और अपने समुदाय की "रक्षा" के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर बहस करते थे। हालांकि अधिकारियों ने चैनल के विशिष्ट विवरणों का खुलासा नहीं किया, लेकिन उन्होंने पुष्टि की कि शेख सक्रिय रूप से चैनल से जुड़ा हुआ था और सजा और प्रतिशोधात्मक कार्रवाई से संबंधित पोस्टों पर अक्सर आक्रामक प्रतिक्रिया देता था, जिनमें कई पोस्टों में स्पष्ट रूप से दावा किया गया था कि जैश-ए-मोहम्मद विश्व स्तर पर मुसलमानों की रक्षा कर रहा है, जिससे समूह के भीतर साझा किए गए वैचारिक विचारों को बल मिलता है।
पूछताछ के दौरान, शेख ने स्वीकार किया कि कंटेंट अक्सर छोटे-छोटे, आसानी से समझ में आने वाले टुकड़ों में आता था। धीरे-धीरे वह एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ग्रुप और चैनलों में शामिल होने लगा, जहां वह समान रुचियों वाले अन्य लोगों से बातचीत कर सकता था। इन ग्रुपों में उसे विस्तृत वैचारिक सामग्री देखने को मिली, जो समुदाय की रक्षा और कथित उत्पीड़न से लड़ने के साधन के रूप में हिंसा को उचित ठहराने का प्रयास करती थी। अयान ने बताया कि उसने चैनल के कुछ कंटेंट अपने करीबी दोस्तों के साथ ग्रुप चैट में साझा किया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


