Advertisement
बेंगलुरु पावर प्लांट में लगी आग में बुरी तरह झुलसे इंजीनियर की मौत

बयान में कहा गया, "घटना के सही कारण का पता लगाने के लिए मूल कारण का विश्लेषण किया जा रहा है। येलहंका में कंबाइंड साइकल गैस पावर प्लांट निमार्णाधीन और कमीशनिंग चरण में है। निर्माण भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) द्वारा किया जा रहा है।"
वहीं, कर्नाटक राज्य के अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा निदेशक के. शिव कुमार ने कहा था कि येलहंका में केपीसीएल के कंबाइंड साइकल पावर प्लांट (370 मेगावाट) में हीट ब्लास्ट उस समय हुआ था, जब इंजीनियर गैस टरबाइन चैम्बर में परीक्षण कर रहे थे।
उन्होंने कहा, "संयंत्र को दिसंबर में अपने संचालन को चालू करना था। पूरे दिन उन्होंने परीक्षण किया था। लेकिन जब वे परीक्षण कर रहे थे, तो दबाव में भिन्नता देखी गई थी। गेल इंडिया लिमिटेड द्वारा इस संयंत्र को प्राकृतिक गैस की आपूर्ति की जाती है। यह घटना तब हुई जब केपीसीएल के इंजीनियर टरबाइन का परीक्षण करने के लिए कई जांच कर रहे थे।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


