Energy Minister in Jaisalmer visits the Mahatma from Mohan exhibition-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 3:52 pm
Location
Advertisement

जैसलमेर में ऊर्जा मंत्री ने किया ‘‘ मोहन से महात्मा ‘‘ प्रदर्शनी का अवलोकन

khaskhabar.com : मंगलवार, 17 सितम्बर 2019 7:08 PM (IST)
जैसलमेर में ऊर्जा मंत्री ने किया ‘‘ मोहन से महात्मा ‘‘ प्रदर्शनी का अवलोकन
जयपुर। ऊर्जा मंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला ने मंगलवार को जैसलमेर जिला प्रशासन के सहयोग से सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग कार्यालय जैसलमेर द्वारा डीआरडीए सभागार कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150 वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में तीन दिवस तक लगाई गई ‘‘ मोहन से महात्मा ‘‘ गांधी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

प्रभारी मंत्री ने प्रदर्शनी में प्रदर्शित गांधी जीवन दर्शन से संबंधित सभी बोर्डो को देखा एवं जीवन दर्शन को भी पढा। उन्होंने प्रदर्शनी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सम्पूर्ण जीवन दर्शन, व्यक्तित्व एवं कार्यो, उपदेशों के साथ ही बेरीस्टर गांधी, सर्वोदय, सत्याग्रह, द्वितीय गोलमेज अधिवेशन, भारत छोडो आंदोलन, भारत विभाजन आदि बोर्डो का पूरा अवलोकन किया।

इस दौरान जैसलमेर विधायक रूपाराम धनदेव, जिला कलक्टर नमित मेहता, पुलिस अधीक्षक डॉ.किरण कंग, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के राज्य संयोजक मनीष शर्मा, जैसलमेर के संयोजक उम्मेदसिंह तंवर भी मौजूद रहें एवं उन्हाेंने भी प्रदर्शनी को देखा।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement