Energy Minister Anil Vij public camp will not be held this Monday-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इस सोमवार ऊर्जा मंत्री अनिल विज का जनता कैंप नहीं लगेगा

khaskhabar.com: शनिवार, 18 जनवरी 2025 6:00 PM (IST)
इस सोमवार ऊर्जा मंत्री अनिल विज का जनता कैंप नहीं लगेगा
अम्बाला, ।हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज का अम्बाला छावनी विधानसभा की जनता के लिए लगने वाला जनता कैंप इस सोमवार, दिनांक 20 जनवरी को नहीं लगेगा। ऊर्जा मंत्री विज नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा जयपुर में आयोजित क्षेत्रीय कार्यशाला में हिस्सा लेंगे जिसमें देश के कई राज्यों के ऊर्जा मंत्री हिस्सा ले रहे हैं। इस कार्यक्रम में व्यस्तता के कारण सोमवार अम्बाला छावनी में जनता कैंप नहीं लगेगा। गौरतलब है कि केवल अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनने के लिए कैबिनेट मंत्री अनिल विज हर सप्ताह सोमवार को जनता कैंप लगाते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement