Advertisement
ईरानी द्वीप पर कब्ज़ा करने की तैयारी कर रहे हैं दुश्मन : स्पीकर

इस बीच, अमेरिका ने कहा है कि वह होर्मुज़ जलडमरूमध्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने और वैश्विक तेल आपूर्ति को स्थिर बनाए रखने के प्रयास तेज कर रहा है क्योंकि ईरान के खिलाफ उसका सैन्य अभियान जारी है। व्हाइट हाउस ने कहा कि अभियान का फोकस वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण ऊर्जा मार्गों की रक्षा करना है।
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलाइन लेविट ने संवाददाताओं से कहा कि अमेरिकी बल ईरान की उस क्षमता को निशाना बना रहे हैं, जिससे वह इस रणनीतिक जलमार्ग के जरिए शिपिंग को खतरे में डाल सकता है, जो वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए एक अहम मार्ग है। उन्होंने कहा, “हमारी सेना इस बात पर पूरी तरह केंद्रित है कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य के जरिए ऊर्जा के मुक्त प्रवाह के लिए मौजूद खतरे को खत्म किया जाए।”
इसी प्रयास के तहत, अमेरिकी बलों ने जलडमरूमध्य के तटवर्ती क्षेत्रों में ईरानी सैन्य ढांचे पर हमला किया। 28 फरवरी को इजरायल और अमेरिका ने तेहरान और ईरान के कई अन्य शहरों पर संयुक्त हमले किए, जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई, वरिष्ठ सैन्य कमांडरों और नागरिकों की मौत हो गई थी। इसके जवाब में ईरान ने इजरायल और मध्य पूर्व में अमेरिकी ठिकानों और संपत्तियों को निशाना बनाते हुए मिसाइल और ड्रोन हमलों की लहर शुरू की। -आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


