Encounter breaks out between security forces, militants in Jammu and Kashmir-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जम्मू एवं कश्मीर : त्राल में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में जवान घायल

khaskhabar.com: मंगलवार, 24 अप्रैल 2018 12:08 PM (IST)
जम्मू एवं कश्मीर : त्राल में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में जवान घायल
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के त्राल के वन क्षेत्रों में छिपे आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मंगलवार को हुई मुठभेड़ में एक जवान घायल हो गया। पुलिस ने कहा कि पुलवामा जिले में त्राल के वनक्षेत्र लाम में आतंकवादियोंके छिपे होने की जानकारी मिलने के बाद राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), राज्य पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) सहित सुरक्षाबलों ने संयुक्त रूप से एक अभियान शुरू किया। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘दोनों तरफ से हुई गोलीबारी के दौरान सेना का एक जवान घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके में तलाशी अभियान जारी है।’’ --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement