Elon Musk will resigns from Tesla chairmanship-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एलन मस्क टेस्ला के चेयरमैन पद से इस्तीफा देंगे

khaskhabar.com: रविवार, 30 सितम्बर 2018 1:24 PM (IST)
एलन मस्क टेस्ला के चेयरमैन पद से इस्तीफा देंगे
न्यूयॉर्क । अमेरिका की कार निर्माता कंपनी टेस्ला इंक के संस्थापक एवं सीईओ एलन मस्क ने तीन वर्षों के लिए कंपनी के चेयरमैन पद से इस्तीफा देने पर सहमति जताई है। वह इसके साथ ही दो करोड़ डॉलर के जुर्माने का भी भुगतान करेंगे। सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज कमिशन (एसईसी) ने मस्क पर मामला दर्ज करवाने के दो दिन बाद इस समझौते का ऐलान किया। एसईसी ने मस्क पर निवेशकों को धोखे में रखने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दायर किया था। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, मस्क ने पिछले महीने ट्वीट कर टेस्ला के निजीकरण की बात कही थी, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया था। इससे कंपनी के शेयरों में उछाल देखा गया था। हालांकि, एसईसी और मस्क के बीच हुए इस समझौते को अभी अदालत की मंजूरी की जरूरत है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement