eleven labourers killed as truck turns turtle in jabalpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 1:45 am
Location
Advertisement

जबलपुर: मजदूरों से भरा वाहन नाले में गिरा, 11 की मौत

khaskhabar.com : गुरुवार, 11 मई 2017 3:49 PM (IST)
जबलपुर: मजदूरों से भरा वाहन नाले में गिरा, 11 की मौत
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में तेंदूपत्ता तोडऩे के लिए मजदूरों को ले जा रहा वाहन पुलिया से टकराकर रेलिंग को तोड़ते हुए नाले में जा गिरा। इस हादसे में 11 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए। घायलों का नेताजी सुभाष चंद्र बोस चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, चरगवां थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब एक बजे वन विभाग के वाहन से मजदूरों को तिलवारा से चरगवां तेंदूपत्ता तोडऩे के लिए ले जाया जा रहा था। रास्ते में जमुनिया गांव के पास वाहन आनियंत्रित होकर पुलिया से टकराने के बाद रेलिंग को तोड़ते हुए नाले में जा गिरा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement