election commisson wants ban on anonymous contributions to political parties above rs 2000-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पार्टियों को मिलने वाले असीमित चंदे पर सरकार लगाए रोक: EC

khaskhabar.com: रविवार, 18 दिसम्बर 2016 9:15 PM (IST)
पार्टियों को मिलने वाले असीमित चंदे पर सरकार लगाए रोक: EC
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने केन्द्र सरकार से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चंदे की लिमिट को कम करने को कहा है। चुनाव आयोग ने केन्द्र सरकार को यह निर्देश चुनावों में काले धन के इस्तेमाल पर रोक लगाने के तहत दिए हैं। चुनाव आयोग का कहना है राजनीतिक दल दो हजार से ज्यादा मिलने वाले चंदे का स्रोत बताए। चुनाव आयोग ने सरकार से सिफारिश की है कि किसी भी राजनीतिक पार्टी को अज्ञात स्त्रोतों द्वारा मिलने वाले दो हजार रुपए से ऊपर के चंदे को लेने पर पाबंदी लगा दी जाए। चुनाव आयोग ने बदलाव करने के लिए सरकार को लिख दिया है। फिलहाल राजनीतिक दलों को आयकर कानून की धारा 13ए 1961 के तहत छूट मिली हुई है। साथ ही कानून के मुताबिक पार्टी अज्ञात स्त्रोतों से बीस हजार रुपए तक चंदा ले सकती है। उससे ऊपर के चंदे पर उसे स्त्रोत के बारे में बताना पड़ेगा। इस मुद्दे पर काफी राजनीति भी होती आई है। कई बार आरोप लगे हैं कि बीस हजार रुपए से नीचे चंदा लेकर पार्टी काला धन सफेद करती है।

[@ नए नोटों के बारे में जानें अहम बातें, नोटबंदी से आपकी चिंता हो जायेगी दूर]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement