Election Commission team will review the security situation on Jammu and Kashmir tour-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

निर्वाचन आयोग का दल J&K के दौरे पर, सुरक्षा हालातों की लेगा समीक्षा

khaskhabar.com: सोमवार, 04 मार्च 2019 4:03 PM (IST)
निर्वाचन आयोग का दल J&K के दौरे पर, सुरक्षा हालातों की लेगा समीक्षा
श्रीनगर। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) का एक दल सोमवार को आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों व राज्य में सुरक्षा हालात की समीक्षा के लिए जम्मू एवं कश्मीर के दौरे पर है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा, उप-निर्वाचन आयुक्त संदीप शर्मा की अगुवाई में दल सात राष्ट्रीय व तीन क्षेत्रीय पाटियों के साथ सोमवार को श्रीनगर में बैठकें आयोजित करेगा। उन्होंने कहा कि दल कश्मीर घाटी के 10 जिलों व लद्दाख संभाग के दो जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों व पुलिस उपायुक्त सहित शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा करेगा। सूत्रों के अनुसार, दल को बीते एक सप्ताह में सीमा-पार तनावों के बाद राज्य के सुरक्षा हालात के बारे जानकारी दी जाएगी। सूत्रों ने कहा, दिल्ली के लिए कल (मंगलवार) को उड़ान भरने से पहले दल यहां एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित करेगा। ईसीआई का यह दौरा राज्य विधानसभा चुनाव के आम चुनावों के साथ-साथ कराए जाने या बाद के लिए टाले जाने की अटकलों के बीच हो रहा है।
-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement