Election Commission may give order on SP symbol dispute today-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सपा दंगल: चुनाव चिह्न साइकिल पर EC आज सुना सकता है फैसला!

khaskhabar.com: सोमवार, 16 जनवरी 2017 10:27 AM (IST)
सपा दंगल: चुनाव चिह्न साइकिल पर EC आज सुना सकता है फैसला!
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी मेंपिता-पुत्र के बीच चुनाव चिह्न साइकिल पर चल रहे दंगल पर चुनाव आयोग आज अपना फैसला सुना सकता है। गौरतलब है कि शुक्रवार को चुनाव आयोग में दोनों पक्षों ने चुनाव चिह्न साइकिल पर अपने अपने दावों को लेकर दलीलें की। मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी की अगुवाई में आयोग ने शुक्रवार को दोनों पक्षों की दलीलें सुनी थीं और अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। अब आज चुनाव आयोग इस पर अपना फैसला दे सकेता है। हांलांकि अभी तक चुनाव आयोग की तरफ से कोई बैठक बुलाने की सूचना नहीं हे। गौरतलब है कि नियम के मुताबिक चुनाव आयोग को फैसला लेने के लिए आयोग की फुल कमिशन की बैठक बुलानी होगी। आमतौर पर चुनाव आयोग की यह बैठक मंगलवार और शुक्रवार को ही होती है।
यूपी में कल से शुरू होंगे नामांकन:

ज्ञातव्य है कि यूपी में सात चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की शुरूआत कल 17 जनवरी से होने वाली है। ऐसे में संभव है कि चुनाव आयोग आज सपा के चुनाव चिह्न साइकिल पर अपना फैसला चुना दे।


[@ आज भी पंक्चर लगा रहे हैं देवमान के पिता, चाहते है बेटा विधायक बने]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
स�?थानीय ख़बरें
Advertisement