Elderly woman murdered in broad daylight in Jaipur -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 11:31 am
Location
Advertisement

जयपुर में दिन-दहाड़े बुजुर्ग महिला की हत्या

khaskhabar.com : गुरुवार, 29 जुलाई 2021 4:32 PM (IST)
जयपुर में दिन-दहाड़े बुजुर्ग महिला की हत्या
जयपुर। चौमूं इलाके में गुरुवार दिन-दहाड़े एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल व डॉग स्क्वॉयड टीम की मदद से मौके से साक्ष्य जुटाए है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस प्रथमदृष्टया मानना है कि चोरी या लूट के मशक्सद से हत्या की गई है।

पुलिस ने बताया कि मृतका सावित्री देवी (70) चौमूं के अशोक विहार कॉलोनी में रहती है। घटनाक्रम के मुताबिक, दोपहर करीब पौने 12 बजे किसी काम से पड़ौसी सावित्री देवी के घर गए। कमरे में सावित्री देवी का शव पड़ा देखकर सन्न रह गया। उसने तुरंत उसके बच्चों व पुलिस को सूचना दी। सावित्री देवी की हत्या का पता चलने पर कॉलोनी में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम व डॉग स्क्ववायड टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। जिसके बाद एम्बूलेंस की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया।

चोरी या लूट मकसद - पुलिस प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया है कि सावित्री देवी के पति की कुछ वर्षे पहले मौत हो चुकी है। उनके दो बेटे डॉक्टर व व्यापारी है, जो जयपुर में रहते है। घर में फर्स पर पड़ी लाश और बिखरा सामान देखकर लग रहा है कि गुरुवार सुबह चोरी या लूट के मकसद से बदमाश घर में घुसा। वारदात को अंजाम देने के दौरान संघर्ष होने पर सावित्री देवी की हत्या कर फरार हो गया।

माना जा रहा है कि चोरी या लूट के मकसद से घुसा बदमाश परिचित हो सकता है, जिसे सावित्री देवी पहचानती हो, जिसके कारण उसकी हत्या की गई हो। पुलिस सभी पहलूओं को ध्यान रखकर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि करीब चार-पांच दिन पहले ही सावित्री देवी अपने पैतृक गांव सिंगोद कलां से चौमूं आई थी और सुबह करीब 5 बजे पड़ौसियों से उसकी बातचीत भी हुई थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement