Elderly woman murdered for jewelry-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जेवरात के लिए बुजुर्ग महिला की हत्या

khaskhabar.com: गुरुवार, 02 फ़रवरी 2023 3:12 PM (IST)
जेवरात के लिए बुजुर्ग महिला की हत्या
अजमेर। अजमेर जिले के भिनाय के चापानेरी गांव में बुधवार रात को चोर खेत पर काम कर रही एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर जेवरात लूट ले गए। बुजुर्ग महिला को घायल अवस्था में बिजयनगर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हत्या की घटना की जानकारी मिलने पर एडिशनल एसपी घनश्याम शर्मा, थानाधिकारी विनोद मीणा सहित पुलिस जाप्ते ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। मामले की जानकारी देते हुए भिनाय थानाधिकारी विनोद मीणा ने बताया कि ग्राम चांपानेरी निवासी रामू देवी (70) पत्नि पांचू माली बुधवार देर रात अपने खेत पर रोजाना की तरह गोबर डालने व खेत देखने गई थी। इस दौरान अज्ञात हमलावरों ने सिर पर हमला कर दिया और सोने के बोर, सोने का मान्दलिया, चान्दी की कणकती लूट कर फरार हो गये। बुजुर्ग महिला घायल अवस्था होकर वहीं गिर गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहूंचे और घायल महिला को उपचार के लिए बिजयनगर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा। देर रात तक पुलिस घटनास्थल पर मौका मुआयना करने में जुटी रही।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement