Elderly shot dead, 2 son-in-law nominated-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 5:20 am
Location
Advertisement

बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, 2 दामाद नामजद

khaskhabar.com : रविवार, 27 जनवरी 2019 8:23 PM (IST)
बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, 2 दामाद नामजद
गुरुग्राम। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के गुरुग्राम-बादशाहपुर मार्ग पर एक 61 वर्षीय बुजुर्ग की उसके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को बताया कि हत्या का आरोप बुजुर्ग के दो दामादों पर लगा है। मृतक की पहचान फाजिलपुर गांव निवासी हरपाल सिंह के रूप में की गई है।

पुलिस ने इस मामले में मृतक के दो दामाद- नरेश यादव और राहुल (दोनों भाई) सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

हरपाल सिंह ने वर्ष 2010 में अपनी दो बेटियों का विवाह इन दोनों भाइयों से करवाया था। दोनों विवाहित जोड़े हरपाल के घर में ही रहते थे।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement