Elderly death due to ELECTRIC SHOCK in Jadhana Panchayat in Solan -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 5:51 pm
Location
Advertisement

समोत में बिजली का करंट लगने से बुजुर्ग की मौत

khaskhabar.com : रविवार, 24 सितम्बर 2017 3:14 PM (IST)
समोत में बिजली का करंट लगने से बुजुर्ग की मौत
चायल। जधाना पंचायत के समोत में शनिवार को एक बुजुर्ग व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 75 वर्षीय बुजुर्ग देवी राम सुबह करीब 11 बजे बिजली से चलने वाली मोटर मशीन से पशुओं के लिए घास काट रहा था। इसी दौरान तार से उसको करंट लग गया। करंट लगने के बाद परिजन उसे उपचार के लिए नागरिक अर्की ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पंचायत प्रधान पिंकेश वर्मा उपप्रधान धर्मेंद्र ठाकुर ने बताया कि देवी राम के दो बेटों की कई वर्ष पहले मौत हो गई थी। इसके बाद देवी राम खेती बाड़ी पशुपालन ही से अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। देवी राम की मौत से क्षेत्र में दुख की लहर दौड़ गई है। उन्होंने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement