Eklavya drama staged, applauded by the audience -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नाटक एकलव्य का मंचन, दर्शकों ने सराहा

khaskhabar.com: बुधवार, 08 फ़रवरी 2017 7:57 PM (IST)
नाटक एकलव्य का मंचन, दर्शकों ने सराहा
टोंक। विश्व की महानतम गाथाओं में महाभारत का नाम और घटनाएं जग जाहिर हैं। इसी गाथा ग्रंथ से एकलव्य के घटनाक्रम पर आधारित नाटक एकलव्य का मंचन सिटी पैलेस में किया गया। नाटक में बतौर अभिनेता राम रतन गुगलिया, भानु प्रकाश, आशीष मिश्रा, बिशन बड़ोलिया, अमन तसेरा, मुरली सैनी, मोहित वैष्णव ने अपने अभिनय से दर्शकों को अपने पात्रों के अनुसार प्रभावित किया। अभिनय के साथ सायन द्वारा संगीत की जुगलबंदी ने नाते विषय वस्तु को दर्शकों तक संप्रेषित करने में प्रभावी सहायक रही। संगीत में सायन के साथ चितरंजन व चौथमल ने सहायता की। नाटक के पात्रों की वेशभूषा की डिजाइन रायना राहा रजक ने की और असलम भाई ने वेशभूषा को आकृति प्रदान की। इन सभी को नाट्य निर्माण कर्ता राजकुमार ने एक धागे में कसे रखा और राम रतन गुगलिया द्वारा किए गए यजुर्वेद का हिंदी अनुवाद नाटक के संगीत में साझा भूमिका अदा करती है।

[@ Breaking News : अब घर बैठे पाए Free JIO sim होम डिलीवरी जानने के लिए यहाँ क्लिक करे]

[@ ...और टोटके से दूर हो गया जानवरों का रोग!]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement