Eight undertrials never let out and lawyer says cases weak they no need to flee -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुलिस को थी आतंकियों के भागने की आशंका

khaskhabar.com: बुधवार, 02 नवम्बर 2016 8:22 PM (IST)
पुलिस को थी आतंकियों के भागने की आशंका
नई दिल्ली। भोपाल सेंट्रल जेल से फरार होने के बाद पुलिस एनकाउंटर में मारे गए सिमी के आठ विचाराधन कैदियों के फरार होने पर कई सवाल खडे हो गए हैं। पुलिस को पहले से इनके भागने के की आशंका की थी ये फरार हो सकते हैं, इस कारण से इनको कोर्ट में पेशी के लिए जेल से बाहर नहीं ले जाया जाता था बल्कि वीडियो कॉन्फ्रेेसिंग के जरिए देश की कई अदालतों में उनकी पेशी होती थी। पुलिस को आशंका थी कि पेशी के लिए अदालत में ले जाने के दौरान ये लोग भागने की कोशिश कर सकते है। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश की खंडवा जेल से वर्ष 2013 में कुछ कैदी फरार हो गए थे। इस घटना के बाद मध्यप्रदेश सरकार ने सिमी के विचाराधीन कैदियों को जेल से बाहर ना ले जाने का फैसला किया था। पुलिस का कहना है कि ऐसा लगता है कि इन कैदियों ने जेल से भागने की योजना काफी चालाकी से बनाई गई थी। वहीं एनकाउंटर में मारे गए सिमी से जुडे इन कैदियों के वकील परवेज आलम ने एनकाउंटर और कैदियों के जेल से फरार होने पर सवाल उठाए हैं। परवेज आलम का कहना है कि इन कैदियों के खिलाफ चल रहे मामले काफी कमजोर थे। आलम का कहना है कि इनको भागने की जरूरत ही नहीं थी क्योंकी अदालत ने उन्हें रिहा कर दिया होता। आलम ने यह भी कहा कि पुलिस जल्द सुनवाई के लिए गवाह या सबूत पेश नहीं कर सकी थी। साथ ही आलम ने यह भी कहा कि पुलिस जेल की सीसीटीवी फुटेज हासिल क्यों नहीं कर रही। इससे यह स्पष्ट हो जाएगा कि वे खुद भागे थे या उन्हें भागने के लिए मजबूर किया गया था। यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया यह भी पढ़े :सबसे गहरा बोरिंग करने वाली मशीन पंजाब में लाॅन्च

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement