Effective implementation of pollution control measures should be ensured at the grassroots level: Anand Kumar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित उपायों का जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए : आनंद कुमार

khaskhabar.com: शनिवार, 22 नवम्बर 2025 7:14 PM (IST)
प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित उपायों का जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए : आनंद कुमार
कोटपूतली-बहरोड़l पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, राजस्थान सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को डाइकिन जापानी इंस्टीट्यूट ऑफ मैन्युफैक्चरिंग नीमराना में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कोटपुतली–बहरोड़ एवं खैरथल–तिजारा के सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे. अतिरिक्त मुख्य सचिव ने स्थानीय लोगों में प्रदूषण रोकथाम के लिए जागरूकता एवं संवेदनशीलता बढ़ाने पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए कि प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित उपायों का जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि पर्यावरण प्रबंधन एवं वायु गुणवत्ता में ठोस सुधार लाया जा सके। पर्यावरण विभाग के सचिव एन. विजय एवं राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (RSPCB) के सदस्य सचिव शारदा प्रताप सिंह ने विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों के बारे में जानकारी दी.
बैठक में रीको, बीडा, एल एस जी, श्रम, कृषि तथा परिवहन विभाग सहित विभिन्न विभागों ने सीएक्यूएम (CAQM), नई दिल्ली द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में अपने-अपने स्तर पर किए गए कार्यों और उठाए गए कदमों की जानकारी प्रस्तुत की।
बैठक में बीड़ा के सीईओ, एडीएम कोटपुतली–बहरोड़, एडीएम खैरथल–तिजारा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (कोटपुतली–बहरोड़ एवं खैरथल–तिजारा), नगर परिषद भिवाड़ी/बहरोड़ के आयुक्त सहित संबंधित विभागों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement