Education key to development-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शिक्षा विकास का मूलमंत्र: श्रम एवं नियोजन मंत्री

khaskhabar.com: सोमवार, 26 दिसम्बर 2016 9:09 PM (IST)
शिक्षा विकास का मूलमंत्र: श्रम एवं नियोजन मंत्री
अलवर। श्रम एवं नियोजन मंत्री डॉ जसवंत यादव ने कहा कि किसी भी समाज के सवांर्णीण विकास का मूल मंत्र शिक्षा है, इसलिए सभी समाजों को इसका महत्व समझना चाहिए। मंत्री यादव सोमवार को अलवर जिले के रामगढ स्थित यादव धर्मशाला में आयोजित अभिनन्द समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। समाज के व्यक्ति अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलायें जिससे वे राष्ट्र के विकास में अपनी अहम भूमिका निभायें। उन्होंने कहा कि यादव समाज अपनी कर्मठता, वीरता और शिक्षा के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि समाज के व्यक्ति ऐसा प्रतिमान स्थापित करें कि यादव समाज नई ऊंचाइयों पर जाएं एवं अन्य समाज भी प्रेरणा लें। समाज को मजबूत व विकसित समाज बनाने के लिए समाजबन्धु आपसे में सहयोग करेें। उन्होंने कहा कि निर्माण श्रमिक अपना पंजीयन श्रम विभाग में करावें और विभाग द्वारा दी जा रही अनेक सुविधाओं का लाभ उठायें। उन्होंने युवाओं से आह्वान कर कहा कि वे सरकार के कौशल विकास ट्रेनिंग प्रोग्रामों में टे्रनिंग लेकर रोजगार से जुड़ें। इसके बरद उन्होंने रामगढ स्थित पायल गार्डन में ओड राजपूत समाज के अभिनंदन समारोह तथा एमलोन पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रुप में भाग लिया। इस अवसर पर विधायक ज्ञानदेव आहूजा, उपजिला प्रमुख रमन गुलाटी, जिला पार्षद रुबिया खान सहित अनेक जनप्रतिनिधि व राजेन्द्र यादव, रोहिताश मीना सहित अनेक गणमान्य यक्ति उपस्थित थे।

[@ Exclusive: नोटबंदी: कालाधन, भ्रष्टाचार के खिलाफ पीएम मोदी की आखिरी जंग]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement